RudraNewsExpress_Logo

तबादला आदेशों से सम्बंधित परिवेदनाएं ली जायेगी, 20 से 24 जुलाई तक शिक्षकों से लेंगे परिवेदना

 

RNE Bikaner.

शिक्षा विभाग में इस बार बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं और जिनको लेकर शिक्षकों के साथ शिक्षक संगठन भी खासे नाराज हैं। तबादला आदेशों से कई तरह की विसंगतियां भी सामने आई है। इन सभी विसंगतियों को दूर करने और शिक्षकों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग तबादलों से प्रभावित

शिक्षकों से परिवेदनाएं लेगा ताकि उनका निस्तारण कर राहत दी जा सके।
 

शिक्षकों व अन्य कार्मिकों के तबादला आदेशों से सम्बंधित परिवेदनाओ के निस्तारण के लिए संबंधित कार्मिक आज 20 से 24 जुलाई तक अपनी परिवेदनाएं ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे। आदेश के अनुसार, परिवेदनाएं निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजी जा सकेंगीं।

FROM AROUND THE WEB