Movie prime

Congress Sevadal : झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे सेवादल कार्यकर्ता, PBM अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन

 

RNE Bikaner. 

हाथों में झाड़ू, होठों पर "रघुपति राघव राजा राम"* और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे... यह दृश्य किसी सफाई अभियान का नहीं, बल्कि पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के जन आंदोलन का था। रविवार को आंदोलन के पांचवें दिन कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल परिसर में सफाई करने उतरे और अस्पताल प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

d

दरअसल, हाल ही में पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था। इनमें से पांच महिलाओं की किडनी प्रभावित होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं और खरीद प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

वार्डों और शौचालयों की की सफाई : 

कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के बीच रविवार को सेवादल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों और गंदे शौचालयों में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गांधीजी का प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" गाकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अस्पताल प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर रहा है, इसलिए जनता को जागरूक करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया।

कई दिनों से जारी है आंदोलन :

पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं और प्रसूताओं की बिगड़ी हालत को लेकर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से धरना जारी है। इस बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बीकानेर दौरे और उनके एक बयान को लेकर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल : 

सफाई अभियान में सेवादल के संयोजक कमल कल्ला, बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, देहात सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, शहर सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, भंवर कूकणा, हेमंत सिंह यादव, श्रीकृष्ण गोदारा, सुभाष स्वामी, पूनम भांभू, प्रति मेघवाल सहित बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता शामिल हुए।

FROM AROUND THE WEB