Movie prime

Bikaner : खेल मैदान में विशालकाय टिन शेड का निर्माण एवं लोकार्पण वरिष्ठजन ने सराहा रॉयल्स के सफर को

छोटी काशी में रोटरी रॉयल्स का सेवा सफर आज अपनी अलग पहचान रखता है- पूर्व प्रांतपाल राजेश चुरा

हुनरमंद बच्चों को हर संभव मदद देने में रॉयल्स सदैव अग्रणी - रोटे अनिल जोशी, तीरंदाजी राष्ट्रीय टीम कोच

 

RNE BIkaner.

शहर के हृदय स्थल में बनी ऐतिहासिक ब्रह्म बगीची में संचालित एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में बच्चों को धूप आंधी बारिश या खराब मौसम से बचाने एवं थकान मिटाने के लिए विशालकाय टिन शेड का निर्माण रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की प्रेरणा एवं स्व  श्रीमती गोमादेवी चमड़ियां चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाया गया।

टिन शेड का लोकार्पण पूर्व प्रांतपाल रोटे राजेश चूरा सहित क्लब साथी और जिला अस्पताल अधीक्षक रोटे डॉ सुनील हर्ष, युवा व्यवसायी रोटे हेमंत आसोपा, अभिषेक आचार्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बजरंग टाक और डॉ राहुल रॉय के साथ क्लब अध्यक्ष रोटे सुनील चमडिया जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच और क्लब साथी रोटे अनिल जोशी एवं CS रोटे नितेश रंगा द्वारा किया गया। क्लब के इस प्रकल्प पर एकलव्य अकादमी की टीम, ब्रह्म बगीची संचालन टीम और सभी प्रशिक्षुओं ने आभार व्यक्त किया।  क्लब परिवार से रोटे देवेंद्र सिंह तंवर ने हुनरमंद बच्चों हेतु क्लब परिवार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सेवा का सफर यूं ही जारी रहे, यही कामना है। 

FROM AROUND THE WEB