RudraNewsExpress_Logo

जसनाथी सिद्धों के धाम कतरियासर में पेड़ों-जीवों पर संकट, जानिए क्या है मामला!
 

 

Rudra News Express Bikaner.

दहकते अंगारों पर नृत्य करने के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले जसनाथी संप्रदाय के प्रमुख गांव कतरियासर में इन दिनों पेड़ों, पशु-पक्षियों के लिए संकट के हालात बन गए हैं। लोगों में आक्रोश है और इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट भी दी गई है। इस इलाके में कई जगह मृत पशुओं और पक्षियों के शव नजर या रहे हैं। खासतौर पर हिरणों पर संकट बताया जा रहा है। 

भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश बन के मुताबिक कतरियासर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में  विकास कार्यों के नाम पर पेड़ों की कटाई हो रही है और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंच रहा है, जो कि अत्यंत गंभीर विषय है। मंच के जिला संयोजक (प्रगति प्रकोष्ठ) रामकिशन सिद्ध ने आरोप लगाया कि जल ग्रहण योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य में ठेकेदार कंपनी द्वारा खुलेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है। ठेकेदार ग्रामीणों को कह रहा है कि पेड़ काटने की लिखित अनुमति है। बताया जाता है कि रामकिशन सिद्ध ने जामसर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट दी है।

FROM AROUND THE WEB