RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन कैंपस में सांस्कृतिक समरसता कार्यक्रम–2026 

 

RNE Bikaner

बीकानेर,   बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन कैंपस में सांस्कृतिक समरसता कार्यक्रम–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

p

कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग एवं प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंनेअ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी, आपसी सहयोग और भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दीं। कमलदीप ने एकल नृत्य, मालविका एवं समूह, कमलदीप एवं समूह तथा राशि एवं समूह ने समूह नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।मोहित की गायन प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा एवं डांडिया रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक संगीत और नृत्य के बीच पूरा परिसर उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समन्वयकों को सम्मानित किया गया। फैकल्टी समन्वयक श्री जय भास्कर ने आभार जताया। इस दौरान अरुण बिजारणियां, मनोज चौधरी, गोलू जाट, परविंदर दहिया, अनिल चौधरी, आयुषी बासेठिया, मीनल सोनी, प्रदीप जाट, मोहित शर्मा, लोकेश चौधरी, मुकेश चौधरी,  हर्ष, रणवीर कुमावत, मयूर माहेश्वरी, राघव, अमित कुमार गुप्ता एवं  मनोज सैनी शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB