Movie prime

लक्ष्मीनाथजी मंदिर में ग्रहण के दौरान दर्शन बंद रहेंगे, जानिये, कब तक कर सकते हैं दर्शन!

 

RNE Bikaner.
 

साल के अंतिम चंद्रग्रहण के चलते आज यानी सात सितंबर को रात्रि में अधिकांश मंदिरों के पट ग्रहणकाल से पहले ही बंद हो जाएंगे। इसके बाद भगवान कल यानी 08 सितंबर को सुबह ही दर्शन देंगे। इसी लिहाज से बीकानेर के नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर में भी आज दर्शन के लिए खास टाइम टेबल तय किया गया है। मंदिर के पट रात को 09ः20 बजे मंगल हो जाएंगे। सामान्यतया यह समय रात को 11ः40 बजे तक का होता है। ऐसे में रात को लगभग ढाई घंटे पहले मंदिर के पट मंगल होंगे। इसकी एवज में भक्तों एवं दर्शनार्थियांे के लिए शाम को पट खुलने का समय लगभग एक घंटा पहले कर दिया गया है।
 

लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी की ओर से तय किये गये समय के मुताबिक 07 सितंबर रविवार शाम को 05ः15 बजे नगर सेठ के पाठ खुल जाएंगे यानी दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद पहली आरती, भाग, कथा, दूसरी आरती, खम्मा के दर्शन होंगे। खम्मा के दर्शन के बाद रात को 09ः29 बजे पट मंगल हो जाएंगे।
 

गौरतलब है कि आज यानी 07 सितंबर को रात्रि 09ः57 से 01ः27 बजे तक चंद्र ग्रहण है। ऐसे मंे सामान्यतया सभी मंदिरों मंे ग्रहण के दौरान पट मंगल रहेंगे।
 

जानिये लक्ष्मीनाथजी में आज शाम कब, कौनसे दर्शन:
 

05ः15 बजे पाठ खुलेंगे।
05ः45 बजे आरती।
06ः45 बजे भोग।
07ः15 बजे कथा।
07ः45 बजे आरती।
08ः45 बजे खमा।
09ः20 बजे पट मंगल।