RudraNewsExpress_Logo

Deshnok: 81.54 फीसदी मतदान से अंशुमान उत्साहित, बोले- भाजपा का बोर्ड बनेगा

 

Rudra News Express Bikaner.

 देशनोक नगरपालिका चुनाव में 81.54 प्रतिशत के भारी मतदान के बाद सियासी तस्वीर पर दावों का दौर शुरू हो गया है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मतदान के बाद भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता के समर्थन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता के दम पर देशनोक में भाजपा का बोर्ड बनेगा।

p

भाटी ने कहा कि चुनाव अभियान से लेकर मतदान दिवस तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ काम किया। विभिन्न वार्डों से मिले जनसमर्थन और मतदान के दौरान प्राप्त फीडबैक से उन्हें विश्वास है कि देशनोक की जनता ने भाजपा के विकास के संकल्प के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में विकास, सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और देशनोक के सर्वांगीण विकास को प्रमुख मुद्दा बनाया। भाटी ने पार्टी के वरिष्ठजनों, प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, बूथ एजेंटों और कार्यकर्ताओं के साथ महिला शक्ति व युवा साथियों का आभार जताया।

p

81.54 प्रतिशत मतदान को उन्होंने लोकतंत्र के प्रति देशनोकवासियों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का प्रमाण बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से परिणाम तक आपसी सौहार्द बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील की।

भाटी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता, प्रशासन, निर्वाचन कार्मिकों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों का भी आभार व्यक्त किया।

FROM AROUND THE WEB