RudraNewsExpress_Logo

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

RNE Bikaner

बीकानेर, । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

p

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।

रैली के दौरान “युवा सोच, युवा जोश, युवा वोट—बदलेगा कल” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में मतदान के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई,जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष तथा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री सुरेंद्र कूकना सहित स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री प्रशांत जोशी, डॉ. वाई. बी. माथुर, श्री हरिहर राजपुरोहित, श्री पवन खत्री, श्री मुकेश शर्मा, श्री बजरंग जाट, श्री दीपक जोशी, श्री अमन, श्री राम किशन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB