RudraNewsExpress_Logo

कृषि विभाग के जिला प्रभारी ने अधिकारियों के साथ बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की

 

RNE Bikaner

बीकानेर,कृषि विभाग के जिला प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक, कृषि (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) श्री भगवान सहाय यादव ने गुरुवार को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के अधिकारियों, उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा थोक उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में श्री यादव ने जिले में उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, डायवर्जन तथा टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

श्री यादव ने प्रत्येक उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान का नियमित निरीक्षण करने तथा उर्वरकों के नमूने लेने के लिए भी अधिकारियों को पाबंद किया। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को निर्धारित नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में संयुक्त निदेशक श्री मदन लाल, उद्यानिकी उप निदेशक श्री प्रेमाराम, सहायक निदेशक मुख्यालय श्री सुरेंद्र मारू, श्री रघुवर दयाल सुथार, श्री राजूराम डोगीवाल, श्रीमती रुबीना परवीन, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कृषि अधिकारी श्री गिरिराज, श्री सोमेश तंवर, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी पंवार, श्री रामन्ना, श्री जोधराज एवं श्री धनाराम बैरड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर उर्वरक कंपनी प्रतिनिधि श्री मनीराम जाखड़ एवं श्री सुमित शर्मा तथा आदान विक्रेता श्री इंद्र तिवाड़ी, श्री निर्मल जैन, श्री सुनील राठी एवं श्री महिपाल चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB