डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व ट्रैक्टर व्यवस्था तत्काल शुरू करने तथा अव्यावहारिक निविदा निरस्त करने की मांग
RNE Bikaner
बीकानेर नगर निगम बीकानेर क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं ट्रैक्टर द्वारा कचरा उठाने की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न वार्डों में नियमित कचरा नहीं उठने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। दुर्गंध, गंदगी एवं संक्रमण की आशंका के कारण आमजन में रोष है और इसका सीधा सामना नवनिर्वाचित पार्षदों को करना पड़ रहा है।
पार्षदों का कहना है कि जनता लगातार अपने-अपने वार्डों में सफाई एवं कचरा उठाव को लेकर शिकायत कर रही है, लेकिन नगर निगम की वर्तमान व्यवस्था धरातल पर प्रभावी नजर नहीं आ रही। कुछ क्षेत्रों में सीमित संख्या में वाहन चलाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में वार्डों में नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं ट्रैक्टर से कचरा उठाव नहीं हो रहा है।
पार्षदों ने वर्तमान निविदा की शर्तों को अव्यावहारिक बताते हुए निविदा की तत्काल समीक्षा कर इसे निरस्त करने तथा जमीनी परिस्थितियों के अनुरूप नई निविदा जारी करने की मांग की है, ताकि प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त वाहन, ट्रैक्टर एवं कर्मचारी उपलब्ध करवाकर सफाई व्यवस्था सुचारू की जा सके।
साथ ही पार्षदों ने मांग की कि पिछले एक माह में संबंधित एजेंसी/ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का वार्डवार भौतिक सत्यापन, GPS रिकॉर्ड, वाहनों के संचालन एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर जांच की जाए। वास्तविक कार्य किए बिना किसी एजेंसी को भुगतान नहीं किया जाए। यदि कार्य की तुलना में अधिक अथवा बिना समुचित सत्यापन के भुगतान किए जाने की स्थिति सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
इस संबंध में आवाज उठाने वाले पार्षदगण में—
1.जावेद पङिहार — वार्ड 55
2. नवरतन डागा — वार्ड 50
3. नंदलाल जावा — वार्ड 48
4. साहिल व्यास — वार्ड 74
5. अनीस अली— वार्ड 51
6. अंशुल गहलोत — वार्ड 3
7. पूनमचंद छींपा — वार्ड 16
8. ओमजी लोहिया — वार्ड 45
9. गौरीशंकर गहलोत — वार्ड 24
10. प्रमोद सिंघल — वार्ड 5
11. नवल पुरोहित — वार्ड 60
12. बाबुलाल मेघवाल — वार्ड 4
13. भवानी गहलोत — वार्ड 49
14. वीर नाहटा — वार्ड 75
15. सुभाष स्वामी — वार्ड 42
16. अश्वनी मिढ्ढा— वार्ड 41
17. पवन कुमार — वार्ड 54
18. मो.अतीक — वार्ड 80
19. अब्दुल वाहिद — वार्ड 15
20. मो. सतार — वार्ड 30
21. गीता देवी सियाग — वार्ड 7
22.गोवर्धन डूडी-29
23 जितेंद्र सिंह Ward 14
24. राहुल जादुसंगत ward 77
25. रिजवान Ward 21
26 सरिता व्यास w 47
सहित अन्य पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बीकानेर की सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से पटरी पर लाया जाए। सफाई एवं कचरा उठाव शहर की मूलभूत आवश्यकता है। निविदा अथवा प्रशासनिक कमियों का खामियाजा शहर की जनता को नहीं भुगतना चाहिए।
सुभाष स्वामी ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इस गंभीर जनहित के मुद्दे को लेकर नगर निगम प्रशासन के समक्ष सामूहिक रूप से विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
— समस्त पार्षदगण, नगर निगम बीकानेर

