Movie prime

Dotasara-Jully 30 को बीकानेर में: प्रसूताओं की मौत, बॉर्डर पर मस्जिदें तोड़ने के खिलाफ प्रदर्शन

 

 

RNE Bikaner.

 

बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहा 'पीबीएम सुधारो जनआंदोलन' रविवार को 18वें दिन भी जारी रहा। इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने 30 जून को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल जनसभा और प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन में पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' के दौरान धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनका आरोप है कि कार्रवाई की आड़ में मंदिरों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की गलत नीति बताते हुए इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही।

 

धरना स्थल पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि पीबीएम अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद यहां दवाइयों, ऑक्सीजन, इंजेक्शन और अन्य जरूरी चिकित्सा संसाधनों की कमी बनी हुई है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है तथा मरीजों और उनके परिजनों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो रही हैं।

इस दौरान समस्त वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने सफाई व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए ठेका प्रथा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका व्यवस्था के कारण भ्रष्टाचार के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों का आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है। समाज ने ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित अथवा संविदा भर्ती की मांग उठाई, ताकि सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ समाज का भी उत्थान हो सके।

आंदोलन को राजस्थान मेघवाल समाज संस्थान, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, राष्ट्रीय एकता अभियान, विप्र फाउंडेशन, राजस्थान वूलन एसोसिएशन सहित अनेक सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, ओमप्रकाश लोहिया, कमल कल्ला, जय सेठिया, एड. हीरालाल हर्ष, राजेन्द्र जोशी, सुरेन्द्रकुमार व्यास, एड. जितेन्द्र भोजक, हाफिज फरमान अली, जुगल राठी, करणप्रतापसिंह सिसोदिया, भंवरलाल पुरोहित, आम्बाराम इणखिया, हीरालाल तेजी, मालाराम धतरवाल, हुसैन हिन्दुस्तानी, हंसराज बिश्नोई, संजय जैन सांड, रामकुमार पुरोहित, इन्द्रकुमार व्यास, उम्मेदसिंह भाटी, धन्नादास, रामस्वरूप हर्ष, आनन्द चौहान, चन्द्रप्रकाश वाल्मीकि, शिवरतन, रतनलाल, श्यामलाल, गणेश, माणक वाल्मीकि, विनोद कुमार, राजेश, भोजराज, नवल कुमार, खिंयाराम, हेमराज चांवरिया, अनील, सन्नी, जोगेन्द्र, मोतीलाल, विजय, विरेन्द्र, अर्जुन, सुनील, उमेश, चन्दन, विमल, शान्तिलाल, दयाशंकर शर्मा, आदि सहित अनेक मौजूद रहें।

FROM AROUND THE WEB