RudraNewsExpress_Logo

दो दिन बीकानेर प्रवास पर रहेंगे डॉ. बीडी कल्ला, आज करेंगे रुद्राभिषेक, कल जन सुनवाई भी करेंगे

 

RNE Bikaner.

पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला आज से दो दिन बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। कल्ला दो दिन में कई आयोजनों में शामिल होंगे और जन सुनवाई भी करेंगे। 

कल्ला आज सुबह 11 बजे तक पवनपुरी स्थित अपने निवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक रंगोलाई स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा, अभिषेक और महाआरती में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री कल्ला सावन के हर सोमवार को इस मंदिर के पूजन व अभिषेक में शामिल होते हैं। वे खुद रुद्री पाठ करते हैं।

कल मंगलवार को डॉ कल्ला सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने निवास पर जन सुनवाई करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। नगर निगम के चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बहुत महत्तपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस का टिकट चाहने वाले भी उनसे इन दो दिनों में संपर्क करेंगे। 
 

दो दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री कल्ला अनेक सामाजिक आयोजनों में शिरकत करेंगे और मंगलवार रात रेल मार्ग से वापस जयपुर जायेंगे।

FROM AROUND THE WEB