बीकानेर के डॉ जावेद का आरपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) पद पर चयन, राज्य में 5वीं रैंक
RNE Bikaner.
परिवार एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि डॉ. जावेद हुसैन, सुपुत्र मोहम्मद हुसैन एवं खुर्शीदा बानो, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) भर्ती परीक्षा में राज्य स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
डॉ. जावेद हुसैन ने वर्ष 2013 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तथा वर्ष 2023 में RUHS मेडिकल कॉलेज, जयपुर से डीएनबी (जनरल सर्जरी) की उपाधि प्राप्त की। हाल ही में उनका राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (RAJMES) में असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) के पद पर चयन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने NEET SS-2025 में भी सफलता प्राप्त की है तथा वे यूरोलॉजी में सुपर-स्पेशलिटी सीट ग्रहण करने के इच्छुक हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके माता-पिता मोहम्मद हुसैन एवं खुर्शीदा बानो ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं मित्रों एवं शुभचिंतकों शैलिश पंवार, अशफाक पंवार, सद्दाम हुसैन, मारूफ चंद्रेश शर्मा , महेंद्र परिहार ,अभिषेक ,मोनू , शिवेंद्र , नितिन ,वीरेंद्र सिंह, डॉ करणी , डॉ प्रभात, डॉ दिव्या सहित सभी ने डॉ. जावेद हुसैन को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

