RudraNewsExpress_Logo

डॉ. पूजा मोहता की अनूठी पहल: सेवारथ चेरिटेबल ट्रस्ट ने देशनोक सीएचसी को सौंपी दो डिजिटल बीपी मशीनें

 

RNE Bikaner.

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से 'सेवारथ चेरिटेबल ट्रस्ट' की संस्थापिका डॉ. पूजा मोहता द्वारा एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। ट्रस्ट की ओर से आज देशनोक के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को दो अत्याधुनिक डिजिटल बीपी मॉनिटरिंग मशीनें भेंट की गईं।
 

मशीनें अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द करते हुए डॉ. पूजा मोहता ने कहा, "मानव सेवा ही हमारा प्राथमिक ध्येय है। देशनोक सीएचसी में आने वाले आमजन और जरूरतमंद मरीजों के इलाज में कोई कमी न आए, इसके लिए सेवारथ चेरिटेबल ट्रस्ट सदैव तत्पर है और आगे भी हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।"
 

उल्लेखनीय है कि डॉ. पूजा मोहता के मार्गदर्शन में सेवारथ चेरिटेबल ट्रस्ट पिछले 7 वर्षों से आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंदों के लिए 'लाइफलाइन' का काम कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा निरंतर 24x7 ब्लड और सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) डोनेशन की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे अब तक अनगिनत जानें बचाई जा चुकी हैं।
 

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी ने डॉ. पूजा मोहता व सेवारथ चेरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन बीपी मशीनों के मिलने से ओपीडी में आने वाले मरीजों का त्वरित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित हो सकेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी डॉ. मोहता के इस लगातार जारी सामाजिक एवं स्वास्थ्य-सेवा अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

FROM AROUND THE WEB