Bikaner के Khajuwala से विधायक डा.विश्वनाथ ने वेटेरनरी हॉस्पिटल का प्रश्न किया, मंत्री जोराराम ने पूछा-कहां खोलना है!! दो नाम बताए और हाथोंहाथ मंजूर!
RNE, KHAJUWALA-JAIPUR.
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को एक खास नजारा देखने को मिला। यहां एमएलए ने पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने से जुड़ा सवाल उठाया। पशुपालन मंत्री ने जवाब दे दिया। एमएलए ने अपने क्षेत्र में हॉस्पिटल खोलने की संभावना पूछी! मंत्री ने कहा-दो नाम बता देना, जहां कहेंगे, वहीं खोल देंगे। एमएलए भी पीछे नहीं रहने वाले। हाथोंहाथ ही दो नाम बता दिए और एक विधानसभा क्षेत्र में दो नए पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने या क्रमोन्नत करने का रास्ता साफ हो गया।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें
दरअसल यहां बात हो रही है खाजूवाला के विधायक डा.विश्वनाथ मेघवाल के सवाल पर पशु पालन मंत्री जोराराम कुमार की ओर से दिए गए जवाब का। मंगलवार को प्रश्नकाल में डॉक्टर मेघवाल ने अपने क्षेत्र में पशु चिकित्सालय के संबंध में जानकारी चाही थी। डॉक्टर मेघवाल ने पूरक प्रश्न के रूप में खाजूवाला में पशु चिकित्सा केंद्र क्रमोन्नत करने, नए खोलने की जानकारी मांगी। मंत्री कुमावत ने कहा, नाम बता दीजिए, जहां बताएंगे वहां क्रमोन्नत कर देंगे और खोल देंगे।
मौके का फायदा उठाते हुए एमएलए मेघवाल ने सदन में ही हाथोंहाथ दो नाम बात दिए। इनमें 25 केवाईडी में प्रथम श्रेणी और ढाणी कुम्हारान में उपकेन्द्र खोलने की बात कह दी। ऐसे में इन दो स्थानों पर ये केंद्र स्थापित होने की पूरी संभावना बन गई है।
खाजूवाला में 82 पशु चिकित्सा संस्थान स्वीकृत :
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 2 ब्लॉक वेटेरनरी हैल्थ ऑफिस, 2 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, 13 पशु चिकित्सालय एवं 65 पशु चिकित्सा उपकेन्द्र सहित कुल 82 पशु चिकित्सा संस्थाएं स्वीकृत हैं। कुमावत ने विश्वनाथ मेघवाल के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सदस्य द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने पर खाजूवाला में एक पशु चिकित्सा उपकेंद्र व एक चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा। इससे पहले सदस्य द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न के जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि नवीन पशु चिकित्सा संस्थाएं आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता अनुसार खोली जाती है।



