Drugs in Bikaner Range Police : 05 साल में जितनी हेरोइन पकड़ी उससे ज्यादा 10 महीनों में पकड़ ली!
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर अवैध नशा तस्करों के निशाने पर किस कदर या चुका है इसकी एक बानगी इस साल पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और इसमें पकड़े गए नशीले पदार्थों की मात्रा से लगाया जा सकता है। बीकानेर रेंज पुलिस के IG ओम प्रकाश की ओर से जारी एक तुलनात्मक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 05 साल में जितनी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई उससे ज्यादा इस साल 10 महीनों में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस लगातार नशा तस्करी के नेटवर्क को निशान बनाए हैं। इसी कड़ी में अवैध हथियारों की तस्करी पर भी शिकंजा कसा है।
जानिए 2020 से 2025 तक कितनी हेरोइन पकड़ी :
पुलिस की ओर से जारी तुलनात्मक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 से 2024 तक के तीन वर्षों में 3,746 मामले दर्ज कर 5,503 आरोपियों को गिरफ्तार करने का उल्लेख है। इस अवधि में 92.373 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। इसी तरह वर्ष 2025 में 1,545 मामले दर्ज हुए और 2,185 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 20.85 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

वर्ष 2026 में धरपकड़ का रिकॉर्ड :
दूसरी ओर इस वर्ष यानी 2026 में 31 अक्टूबर तक 1,584 मामले दर्ज कर 2,081 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान हेरोइन की बरामदगी बढ़कर 124.479 किलोग्राम पहुंच गई। मतलब यह कि इससे पहले 05 सालों में जितनी कुल हेरोइन पकड़ी उससे कहीं ज्यादा इन 10 महीनों में पकड़ी जा चुकी है। मोटे तौर पर यह आंकड़ा 25 प्रतिशत ज्यादा है।
ये नशा भी कम नहीं :
इस साल के 10 महीनों में 88,387 नशीली गोलियां और 1.443 किलोग्राम अन्य नशीली गोलियां, 32,295 अफीम के पौधे (21.174 किलोग्राम), 1,05,18,982 रुपये नकद और 475 वाहन जब्त किए। इसके अतिरिक्त 22,74,948 अन्य नशीली गोलियां भी जब्त की गईं।
गौरतलब है कि बीकानेर संभाग में नशा तस्करी, अवैध हथियारों और अवैध शराब के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़े हमले किए हैं। इसमें खास बात यह है कि विदेशी हथियारों की बरामदगी में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की तस्करी के 30 मामले दर्ज कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध शराब भी 03 साल से इस बार ज्यादा :
वर्ष 2024 में 2,103 मामले दर्ज कर 1,955 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 87,298 बोतल अंग्रेजी शराब, 41,233 बोतल देशी शराब, 10,879 बोतल बीयर, 4,599 लीटर हथकड़ शराब और 4,200 लीटर स्प्रिट जब्त की गई थी। 86 वाहन जब्त किए।
वर्ष 2025 में 2,141 मामलों में 2,120 को गिरफ्तार किया। इनसे 1,53,608 बोतल अंग्रेजी शराब, 24,235 बोतल देशी शराब, 48,510 बोतल बीयर और 3,103 लीटर हथकड़ शराब के साथ 97 वाहन भी जब्त किए।
इससे इतर वर्ष 2026 में अब तक 2,179 मामलों में 2,125 गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक 1,08,112 बोतल अंग्रेजी शराब, 24,937 बोतल देशी शराब, 24,582 बोतल बीयर और 4,941 लीटर हथकड़ शराब जब्त हुई। भांग के पौधे और 82 वाहन भी जब्त किए हैं।

