डूंगर कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ ने किया व्याख्यान का आयोजन
RNE Bikaner.
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला नीति के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काॅलेज प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि हेलमेट पुलिस से सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि स्वयं के जीवन की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक नियम पालन के लाभों के बारे में बताया ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सी आई कानाराम जी ने छात्राओं को ट्रैफिक नियम की विस्तृत जानकारी थी।

उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में भारत सड़क दुर्घटना में तीसरे स्थान पर है एवं राजस्थान में बीकानेर प्रथम स्थान पर है ।यदि हम ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है । श्री मान कानाराम जी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जीवंत उदाहरणो के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक सुमन यादव ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने एवं कठिन परिस्थितियों में कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर की जानकारी साझा की

लड़कियों को किसी भी परिस्थिति में सड़क पर नहीं घबराने की सलाह दी कार्यक्रम के अंत में सी आई कानाराम जी द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित छात्राओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पंपलेट वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुषमा सोनी ने किया ।डॉ सोनू शिवा ने प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित ,सभी अतिथियों ,महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में डॉ सुरुचि गुप्ता डॉ अनिला पुरोहित डॉक्टर सुनीता गोयल डॉ अनीता गोयल डॉ सुनीता मुंडा डॉ करबी शाह डॉ निधि शर्मा डॉ पूजा कस्वां मौजूद रहे।

