Movie prime

साहित्य के एनसाइक्लोपीडिया भवानी शंकर व्यास ' विनोद ' नहीं रहे

 मंचीय कविता में बड़ा दखल, मंच संचालन का कीर्तिमान
 

आरएनई, विशेष
बीकानेर साहित्य जगत के एनसाइक्लोपीडिया, हास्य - व्यंग्य कवि भवानी शंकर व्यास ' विनोद ' का आज निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनको उम्रजनित बीमारियां थी।

कवि विनोद ने वर्षों तक बीकानेर में होने वाले कवि सम्मेलनों का संचालन कर कीर्तिमान बनाया। वे खुद हास्य - व्यंग्य कविता के बड़े हस्ताक्षर थे। वे हिंदी व राजस्थानी में समान रूप से लिखते थे। शिक्षा विभाग की पत्रिका ' शिविरा ' के भी वे संपादक रहे। उनको अनेक पुरस्कार मिले थे। वे सहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य रहे। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की संचालिका के भी सदस्य रहे। राष्ट्रीय स्तर के अनेक कवि सम्मेलनों में उन्होंने भागीदारी की।

FROM AROUND THE WEB