लोक अध्येता, आलोचक, रचनाकार डॉ श्रीलाल मोहता की पुण्यतिथि पर आयोजन
May 15, 2026, 10:38 IST
RNE Bikaner.
लोक अध्येता, कला मर्मज्ञ, आलोचक, रचनाकार कीर्ति शेष डॉ श्रीलाल मोहता की पुण्यतिथि पर 16 मई को दोपहर 11.30 बजे आनंद निकेतन , मोहता भवन, रत्नबिहारी पार्क के पास में एक परिसंवाद ' पत्रकारिता के संकट ' विषय पर आयोजित होगा। परंपरा, बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, प्रज्ञा परिवृत और उरमूल सीमांत बज्जू की तरफ से प्रतिवर्ष दिवंगत डॉ मोहता की पुण्यतिथि पर कला सृजनमाला का आयोजन करती है।
उरमूल सीमांत, बज्जू की अध्यक्ष सुशीला ओझा ने बताया कि परिसंवाद ' पत्रकारिता के संकट ' की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष करेंगे। विषय प्रवर्तन कवि, आलोचक डॉ ब्रजरतन जोशी करेंगे और सानिध्य बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ ओम कुबेरा का रहेगा।

