Movie prime

Fastag Toll Tax Fraud : बीकानेर की आंबेडकर कॉलोनी के घर में खड़ी कार का UP में टोल टैक्स कटा

 

RNE Bikaner.
 

फास्टेग से टोल कटने में फर्जीवाड़े के आरोप यूं तो आए दिन सामने आते रहते हैं लेकिन बीकानेर में एक शख्स तब हैरान रह गया जब वह रात में अपने घर सो रहा था। गाड़ी घर के गैराज में खड़ी थी। उसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक टोलनाके पर  Fastag से टैक्स कट गया।  सुबह जब मैसेज देखा तो हैरानी हुई। अब घटना की जानकारी बीकानेर के साइबर पुलिस थाने को दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी। उसी रात उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए 80 रुपये का टोल शुल्क कट गया। यह रकम रात करीब 2 बजे महज दो मिनट के भीतर दो बार कटने की सूचना मोबाइल पर आई।
 

बताया गया है कि जिस गाड़ी का फर्जी टोल टैक्स कटा वह हासम अली की बहन यासमीन के नाम पर रजिस्टर्ड है और फास्टैग भी उन्हीं के मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। रात में टोल कटने का मैसेज तो आ गया था, लेकिन परिवार ने इसे सुबह देखा।
 

हासम अली ने इसे गंभीर तकनीकी गड़बड़ी या फास्टैग के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 

शीतला गेट के हिसार मोहम्मद का MP में टैक्स कटा :
 

बिना वाहन गुजरे Fastag से टोल कट जाने के ऐसी ही घटना बीते साल बीकानेर में शीतला गेट निवासी एडवोकेट हिसार मोहम्मद के साथ भी हुई थी। उनकी गाड़ी RJ 07-CE 7951 बीकानेर में घर पर खड़ी थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के बुधनी टोल नाके पर टैक्स कट गया। इस घटना की भी उच्च स्तर पर शिकायत हुई थी।

FROM AROUND THE WEB