समान परीक्षा के लिए 31 तक जमा करानी होगी फीस, निजी स्कूलों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के लिए देनी है फीस
Oct 28, 2025, 10:02 IST
RNE Bikaner.
राज्य स्तरीय समान परीक्षा के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन निजी स्कूल संचालकों को 31 अक्टूबर तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद फीस स्वीकार नहीं की जायेगी।
इस बार 20 नवम्बर को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा कराया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश में दूसरी बार राज्य स्तरीय अर्द्ध वार्षिक समान परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए होगी।
समान परीक्षा सत्र 2025 - 26 के प्रश्न पत्रों के लिए प्रति छात्र 30 रुपये शुल्क जमा कराना होगा। निजी विद्यालय संचालक परीक्षा शुल्क ऑनलाइन देंगे।

