Movie prime

Fifa World Cup Final : अर्जेंटीना-स्पेन के बीच मुकाबले का रोमांच बिग स्क्रीन के साथ

 

Rudra News Express, Bikaner. 

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का अर्जेंटीना व स्पेन के बीच रोमांचक मुकाबलों ने बीकानेर के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। विश्व कप के निर्णायक मुकाबलों को लेकर शहर के फुटबॉल प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी कर रखी है इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी एक साथ बैठकर विश्व फुटबॉल के रोमांच का आनंद लेंगे। भारत सहित कई शहरों में भी बड़े पर्दे पर सामूहिक स्क्रीनिंग का उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के दौरान दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्टेडियम जैसा माहौल तैयार हो सके। फुटबॉल प्रेमी अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए इस यादगार पल का आनंद लेंगे।

शहर के उदय क्लब के शंकर बोहरा का कहना है कि ऐसे आयोजन युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करेंगे। नरेंद्र नारायण जोशी ने बताया है लाली  बाई पार्क मे 19 तारिक रात को  12 बजे दिखया जाएगा   इतने बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रेमियों का एक साथ विश्व कप मुकाबला देखने का उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे शहर में फुटबॉल का जुनून साफ नजर आ रहा है

FROM AROUND THE WEB