Movie prime

मंदिरों में पहली बार सजेगी पुष्प - रंगोली, नगर स्थापना पर देवस्थान विभाग की अनूठी पहल

 

RNE Bikaner.

बीकानेर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए देवस्थान विभाग एक अनूठी पहल कर रहा है। 
 

विभाग द्वारा पहली बार शहर के प्रमुख मंदिरों में रंग बिरंगे फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएगी। जिससे शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन सकेगा।
 

कार्यशाला भी होगी:
 

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के अनुसार इसका उद्देश्य मंदिर की सुंदरता को निखारने के साथ आमजन को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना है। इसके अंतर्गत 17 अप्रैल को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला का आयोजन होगा। 
 

इसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली व सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 अप्रैल को प्रातः 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। श्रद्धालु मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB