Foetus Found in Drainage : कोतवाली थाना इलाके की नाली में अविकसित भ्रूण मिलने से सनसनी
Updated: Jun 20, 2025, 17:19 IST

RNE Bikaner.
बीकानेर शहर के परकोटा इलाके की नाली में अविकसित मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। भ्रूण को पहले पुलिस के देखरेख में पीबीएम हॉस्पिटल ले जया गया। वहां से विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया गया।
दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले की है। यहां गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली में मानव भ्रूण दिखाई दिया। राहगीरों ने इस भ्रूण को देखा। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने इसे बाहर निकालकर मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां से शर्मा ने ही इसका अंतिम संस्कार करवाया। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फेंका है। अविकसित भ्रूण लगभग छह महीने गर्भकाल का लग रहा है।