Movie prime

फुटबॉल कोच शंकर बोहरा कांग्रेस सेवादल के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर बने

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर जिला कांग्रेस सेवादल की खेल कूद समिति मे शंकर बोहरा को कोर्डिनेटर बनाया गया है। 
 

संगठन का कहना है कि शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने सेवादल कार्यकर्ताओं की कार्यशैली  और योग्यता के आधार पर नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन ने सर्वसमिति से विभिन्न पदों पर  दायित्व सौंपते हुए नई टीम का गठन किया है।उपाध्यक्ष और जोन प्रभारी कमल कल्ला ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर संगठन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीकानेर में होगा। इसमें पूरे संभाग से प्रतिभागी शामिल होंगे।
 

प्रदेश सचिव  सुखदेव नाथ ने कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए कहा कि नई ऊर्जा और संगठन क्षमता के साथ श्वेत सैनिक जन सेवा का क्या कार्य करेंगे।

FROM AROUND THE WEB