Movie prime

उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पहली बार MICS तकनीक से हृदय सर्जरी, बीकानेर बना उभरता कार्डियक हब

 

RNE Bikaner.

उत्तर-पश्चिम राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सादुलगंज , बीकानेर ने पहली बार MICS (Minimal Invasive Cardiac Surgery) तकनीक के माध्यम से जटिल हृदय सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बिना छाती की हड्डी काटे की जाने वाली इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिए कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (CABG), वाल्व रिप्लेसमेंट/रिपेयर तथा Atrial Septal Defect (ASD) क्लोजर जैसी जटिल सर्जरी उच्च सटीकता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न की गईं।

इसी क्रम में बीकानेर निवासी एक महिला मरीज, जो लंबे समय से सांस फूलना, सीने में दर्द, बार-बार सर्दी-जुकाम और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं से जूझ रही थीं, ने अस्पताल में परामर्श लिया। जांच के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई गई। इसके बाद डॉ. जयकिशन सुथार ने सभी रिपोर्ट्स का गहन अध्ययन कर सर्जरी की सलाह दी और MICS तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मरीज ने ऑपरेशन के लिए सहमति दी। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम के समन्वय से सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई और अब मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर शीघ्र डिस्चार्ज होने वाली हैं।

अस्पताल के डायरेक्टर एवं चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार के कुशल नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम—डॉ. गिरीश तंवर, डॉ. सुरेंद्र पूनिया, डॉ. कमल मेहता—तथा समर्पित पैरामेडिकल स्टाफ (पवित्रा चौहान, खेताराम, शंकर, अर्पण, सरवन, अभय, कन्हैया लाल, सुनील, रमेश, जिनेश, समीम बानो सहित) के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई।

यह संस्थान अब निजी क्षेत्र में बीकानेर संभाग का एकमात्र पूर्ण (A to Z) कार्डियक केयर सेंटर बनकर उभरा है, जहां जांच, इमरजेंसी, इंटरवेंशन से लेकर जटिल सर्जरी तक सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। साथ ही प्रमुख बीमा कंपनियों एवं राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA Yojana) के अंतर्गत भी उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अस्पताल में विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित हैं, जिनमें—
* हृदय शल्य चिकित्सा विभाग – डॉ. जयकिशन सुथार
* हृदय रोग विभाग – डॉ. सुरेंद्र पूनिया, डॉ. कमल मेहता
* गहन चिकित्सा विभाग – डॉ. गिरीश तंवर
* गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग – डॉ. अनिल खत्री
* अस्थि रोग विभाग – डॉ. अमिताभ सुथार
* मेडिसिन विभाग – डॉ. लक्ष्मी स्वामी
* महिला एवं प्रसूति विभाग – डॉ. कृष्ण पूनिया
* इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग – डॉ. बलबीर नेहरा
* नवजात एवं शिशु रोग विभाग – डॉ. मीनाक्षी पुरोहित
* कैंसर रोग विशेषज्ञ (ऑन्को मेडिसिन) – डॉ. कुशल तंवर
* स्त्री कैंसर सर्जरी (गायनिक ऑन्को सर्जन) – डॉ. मीना परिहार तंवर

इसके अलावा कार्डियोथोरेसिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट और कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट की पूर्ण टीम के साथ यह संभाग का एकमात्र सुसज्जित केंद्र है। अस्पताल में ECMO और IABP जैसे उच्च श्रेणी के उपकरणों से युक्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही सर्जरी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, निश्चेतना (एनेस्थीसिया), रेडियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी/न्यूरो सर्जरी तथा दर्द प्रबंधन विभाग भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, 2D इको, आईवीएफ, दर्दमुक्त एंडोस्कोपी/कोलोनोस्कोपी, जोड़ प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपी, स्पोर्ट्स एवं लिगामेंट इंजरी उपचार, एमआरआई, सोनोग्राफी आदि शामिल हैं।

MICS तकनीक, जिसे कार्डियक सर्जरी का भविष्य माना जा रहा है, केवल 4–6 सेंटीमीटर के छोटे चीरे के माध्यम से की जाती है। इसमें विशेष उपकरणों और कैमरे की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीजों को कम दर्द, न्यूनतम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा, कम ICU अवधि और तेजी से रिकवरी जैसे महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।

अब तक इस प्रकार की उन्नत सर्जरी के लिए मरीजों को जयपुर और दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन बीकानेर में इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर ही सुलभ, किफायती और समय पर उपचार संभव हो गया है। विशेष रूप से आपातकालीन स्थितियों में यह सुविधा जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और कम कष्टदायक उपचार उनके अपने शहर में ही उपलब्ध हो सके।

FROM AROUND THE WEB