बीकानेर के चार साहित्यकारों को श्रीगंगानगर में मिला सम्मान, डॉ अन्नाराम, मदन सैनी, पूनम चौधरी व मोनिका गौड़ को पुरस्कार मिले
May 12, 2026, 08:31 IST
RNE Bikaner.
सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर ने साहित्यकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बीकानेर के 4 साहित्यकार थे। जिनको नोजगे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर में वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक, गांधीवादी पुरुषोत्तम अग्रवाल ने सम्मानित किया।

आलोचना विधा में सुरजाराम जालीवाला सम्मान आलोचक डॉ अन्नाराम शर्मा को अर्पित किया गया। राजस्थानी साहित्य में माया - मोहन आलोक सम्मान कवि, कथाकार मदन सैनी को अर्पित किया गया।

रामदेवी वागीश्वरी सृजन सम्मान कवयित्री, कथाकार मोनिका गौड़ को अर्पित हुआ। सरदार भूपेंद्र सिंह प्रोत्साहन सृजन सम्मान कवयित्री, कथाकार, बीबीएस स्कूल की हिंदी शिक्षिका श्रीमती पूनम चौधरी को उनकी काव्य कृति ' पहली फुहार ' पर अर्पित हुआ।



