RudraNewsExpress_Logo

22 सितंबर तक रहेगी निशुल्क भोजन की व्यवस्था
 

 

RNE Bikaner

बीकानेर,। भल्ला फाउंडेशन द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान दी जाने वाली निशुल्क भोजन सेवा सामग्री और वाहन को शुकवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा ने कहा कि बाबा रामदेव आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। रुणिचा में भादवा दशम के भरने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करना भल्ला फाउंडेशन का पुनीत कार्य है। यह दूसरों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सेवा सुश्रुषा का यह भाव रखना चाहिए। 

विशिष्ठ अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर राजेश चूरा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 22 सितंबर तक रामदेवरा स्थित भल्ला फाउंडेशन धर्मशाला में अनवर लंगर चलेगा। उन्होंने बताया कि सेवादारों द्वारा लंबे समय से इसकी तैयारी की जा रही थी। 

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बीकानेर के मेले-मगरियो को अनमोल बताया और भल्ला फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। इस दौरान व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने भल्ला फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य अनवरत किए जा रहे हैं। छियालिस वर्षों से रुणिचा धाम में पदयात्रियों के लिए सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

लंगर प्रधान सोहनलाल सेठी एवं ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र जोशी ने मेले के दौरान अब तक की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल, हजारी देवड़ा, राजाराम स्‍वर्णकार, अशफाक कादरी, रत्ना महाराज, मोहनलाल आचार्य, बृजगोपाल जोशी, वीरेंद्र जोशी, रामदेव अग्रवाल, सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा, सुभाष जोशी, राजाराम स्वर्णकार, विजय मुसरफ, शिवशंकर शर्मा, सुभाष जोशी, शक्तिरतन रंगा, राधे श्याम हर्ष, नारायण दास रंगा, मंगल चंद रंगा, मुरली मनोहर पुरोहित, बिंदु पुरोहित, गोपाल आचार्य, नागेश्वर जोशी, रवि पारीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB