Movie prime

एक रुपया और नारियल से निभाई सगाई से लेकर शादी की सभी रस्में, बिना दहेज लिये दिया सामाजिक संदेश

 

RNE Bikaner.

समाज में फैली दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बीकानेर में सादगीपूर्ण विवाह का आयोजन किया गया। सगाई से लेकर विवाह तक की सभी रस्में मात्र एक रुपया और नारियल से निभाई गईं, जिससे समाज को दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ सकारात्मक संदेश मिला। बीकानेर के बबन पुत्र गंगाधर जादुसंगत का विवाह करमीसर निवासी पिंकी पुत्री पुखराज चांवरिया के साथ संपन्न हुआ।

सादगी से निभाई गई परंपराएं, इन दोनों ही परिवारों ने समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने बताया कि सगाई समारोह से लेकर विवाह तक की सभी रस्में सादगी से निभाई गईं। लड़की पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल लेकर ही विवाह संपन्न किया गया तथा किसी भी प्रकार का दहेज स्वीकार नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है।दोनों परिवारों ने बिना दहेज के विवाह कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सकारात्मक संदेश दिया।इस अवसर पर श्री श्याम सांगलिया धूणी मावा के मंहत प्रकाशदास महाराज,शिवलाल तेजी, सामाजिक कार्यकर्ता चतुर्भुज जादुसंगत, लड़के के पिता गंगाधर जादुसंगत, लड़की के पिता पुखराज चांवरिया,रतनलाल ढिकिया,विजय कुमार ढिकिया, राजेश वाल्मीकि, पूनम कडारां, केवलचंद, मूलचंद दुलीचंद जादुसंगत, सुंदरलाल चांवरिया, तुलसीराम चांवरिया, केसरीचंद,नारायण त्रिलोक,श्यामलाल जादुसंगत, राम सिंह वाल्मीकि,सुनिल चांवरिया, प्रवीण सियोता,सहित कई गणमान्य समाज के लोग इस सादगी भरी शादी के साक्षी बने। 11 मार्च को विवाह हुआ

FROM AROUND THE WEB