Movie prime

MGSU में NSUI जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में  VOTE चोरी के खिलाफ 'पोस्टकार्ड अभियान' 

 

RNE Bikaner.
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से "वोट चोरी" के खिलाफ चलाए  जा रहे अभियान का असर बीकानेर में भी दिख रहा है।
 

यहां NSUI ने इस अभियान के तहत राष्ट्रपति को पोस्ट कार्ड लिखे। NSUI के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने बताया कि यह अभियान ECI और BJP की कथित #VoteChori के खिलाफ युवाओं की आवाज़ है।  इस अभियान के तहत राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर यह अवगत कराया गया कि किस प्रकार से पूरे देश में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं।  असली मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, और चुनाव प्रक्रिया का दुरुपयोग हो रहा है। 
 

गोदारा ने कहा, NSUI का यह संघर्ष लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं हो जाती।
 

कार्यक्रम में दीपक चौधरी, रामजस कसवां, तनुज शेखावत, अंजली सुथार, गुंजन, राहुल सिंह, दानिश, किशन राठौड़, केतन सिसोदिया, बालाराम गोदारा, महेंद्र डूडी सहित NSUI कार्यकर्ता और छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB