Movie prime

Gold Theft in Bikaner : 75.50 ग्राम सोना चोरी करने के दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

 
RNE Bikaner.
बीकानेर। शहर के एक ज्वैलरी शोरूम से लाखों रुपये मूल्य का 75.50 ग्राम सोना चोरी करने के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सोना भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 6 जून को जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के संचालक कपिल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान में कार्यरत कर्मचारी राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार 75.50 ग्राम सोना चोरी कर फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

BIKANER

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा किया। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुंबई पहुंची और बोरीवली क्षेत्र से मुख्य आरोपी राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार तथा उसके साथी सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा 75.50 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद बीकानेर से भागकर मुंबई पहुंच गए थे।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

FROM AROUND THE WEB