Movie prime

गोविंदराम वायरल वीडियो: वीडियो विवाद के बीच रामेश्वर डूडी समर्थकों का बीकानेर कलेक्ट्रेट में आक्रोश प्रदर्शन

प्रदर्शन करने पहुंचे डूडी के प्रशंसकों पर मधुमक्खियों का हमला

 

RNE Bikaner.

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में भूचाल ला चुके वायरल वीडियो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भारी संख्या रामेश्वर डूडी के समर्थकों ने एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट की ओर से पैदल कूच कर दिया। हाथों में बैनर और स्व.रामेश्वर डूडी के चित्र थामे ये प्रदर्शनकारी गांधी पार्क से रवाना हुए। इनमें जहां ज्यादातर ‘रामेश्वर डूडी-अमर रहे’ नारे लगा रहे थे वहीं बीच-बीच में ‘गोविंदराम हटाओ-कांग्रेस बचाओ’ नारे भी लगाए जा रहे थे। यह पैदल मार्च शुरू होने से ठीक पहले इस पर मधुमक्खियों का हमला हो गया। गांधीपार्क से रवाना होते प्रदर्शनकारियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे एकबारगी भगदड़ मच गई।

दरअसल बुधवार दोपहर को रामेश्वर डूडी के प्रशंसक-समर्थक सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से नारे लगाते हुए पैदल कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन करने के साथ ही वायरल वीडियो की जांच करने की मांग उठाते हुए इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

r

माममला क्या है:

दरअसल राजस्थान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कद्दावर नेता रहे स्व.रामेश्वर डूडी को गाली निकालने हुए कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार बताया गया है। वीडियो मं यह आरोप लगाने वाले की आवाज पूर्वमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज दलित नेता गोविंदराम मेघवाल की बताई जा रही है। इस मामले में इतना तूल पकड़ लिया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने भी प्रेसवार्ता कर मामले की जांच करने की मांग उठा दी। 

r

विवाद के बीच पूर्वमंत्री गोविंदराम मेघवाल ने इसके पीछे भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल का हाथ होता बताया। ऐसे में रविशेखर मेघवाल ने भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

r

FROM AROUND THE WEB