RudraNewsExpress_Logo

पोषण वाटिका से घर में उगाएं ताजी सब्जियां, महिला किसानों को किया जागरूक

 

RNE Bikaner

 बीकानेर।  कृषि विज्ञान केंद्र, लूणकरणसर में एसएम सहगल फाउंडेशन के सहयोग से महिला किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  69 महिला किसानों ने  भाग लिया और आधुनिक कृषि तथा घरेलू पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. आर. के. शिवरान ने महिला किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों, फसलों की समुचित देखभाल, उत्पादन वृद्धि और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के बारे में जानकारी दी।
डॉ. बी.एस. खेरावत ने किचन गार्डनिंग (पोषण वाटिका) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घर के आंगन या उपलब्ध स्थान पर मौसमी सब्जियाँ उगाकर और जैविक खाद का उपयोग करके परिवार को ताजी, सुरक्षित एवं पौष्टिक सब्जियाँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इससे घरेलू पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च में भी बचत होती है।
 महिला किसानों ने कृषि विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद कर किचन गार्डन की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। 
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान—वेदप्रकाश (लक्ष्मीनारायणसर), मांगीलाल (264 RD), स्योपत राम (नाथवाना) एवं लालचंद (कांकड़वाला)—सहित अन्य किसानों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर एसएम सहगल फाउंडेशन की टीम से प्रोजेक्ट लीड पुरुषोत्तम जांगिड़, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नरेंद्र पूनिया, तथा फील्ड असिस्टेंट जयदेव एवं मेघराज आदि मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB