RudraNewsExpress_Logo

Gymnastic in Bikaner : SP मृदुल कछावा ने उद्घाटन किया, जोधपुर, भीलवाड़ा, नागौर, अजमेर के नाम गोल्ड!

 

Rudra News Express Bikaner.

 

राजस्थान राज्य स्तरीय यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ सोमवार को बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, आज मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में हुआ।

Bik

उद्घाटन बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने किया। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Bik

पहले दिन के पदक विजेता : 

 

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों एवं उपकरणों पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणामों के अनुसार पदक

Bi

विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

अन इवन बार — ग्रेड 8, इन-एज (जन्म वर्ष 2014 से 2016) : 

* स्वर्ण पदक — नतिका व्यास, जोधपुर (7.100 अंक)

* रजत पदक — अलीशा, अलवर (6.500 अंक)

* कांस्य पदक — अनुष्का, भीलवाड़ा (6.050 अंक)

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 8, इन-एज (जन्म वर्ष 2014 से 2016) : 

* स्वर्ण पदक — अनुष्का, भीलवाड़ा (9.950 अंक)

* रजत पदक — लक्ष्मी, नागौर (9.400 अंक)

* कांस्य पदक — नतिका, जोधपुर (9.050 अंक)

Bk

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 9, इन-एज (जन्म वर्ष 2013 से 2015) : 

* स्वर्ण पदक — दीपिका, नागौर (9.200 अंक)

* रजत पदक — आर्या, जोधपुर (8.100 अंक)

* कांस्य पदक — काव्यांशी, जोधपुर (7.650 अंक)

बैलेंसिंग बीम — ग्रेड 9, आउट-एज (जन्म वर्ष 2012 या उससे पहले) : 

* स्वर्ण पदक — नतिशा शर्मा, अजमेर (3.300 अंक)

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न आयु वर्गों एवं उपकरणों पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव एवं जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने एसपी कछावा सहित आगंतुकों का स्वागत किया।दोपहर के सत्र में बीकानेर के जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।

FROM AROUND THE WEB