Movie prime

Bikaner में ओलों से फसल बर्बाद, कांग्रेस बोली- मुआवजा दो, नेता नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे, ज्ञापन दिया

 
RNE Bikaner.
बीकानेर जिले में ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करें 

Bikaner

 

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं, चना और सरसों सहित कई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और किसानों के हक में जोरदार नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि कई गांवों में ओले गिरने से गेहूं, चना और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों की करीब चार से पांच महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आए इस मौसम बदलाव ने संभलने का मौका ही नहीं दिया। कई किसानों ने बताया कि कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।

FROM AROUND THE WEB