हरसीरात डायनेमिक आर्चरी अकादमी, सूरतगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
Oct 4, 2026, 16:42 IST
RNE Bikaner
बीकानेर। तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हरसीरात ने अंडर-14 वर्ग की स्कूली नेशनल ट्रायल में चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हरसीरात डायनेमिक आर्चरी अकादमी, सूरतगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके चयन से बीकानेर पुलिस मे हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह मामा ने और उसके पिता जी, माता जी और प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सभी ने हरसीरात को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लखविंदर सिंह मामा ( हेड कांस्टेबल) ने कहा कि नियमित अभ्यास, मेहनत और लगन के दम पर हरसीरात राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

