RudraNewsExpress_Logo

HB Conclave 2025 : देशभर के विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉक्टर जी.एस. तंवर के खास व्याख्यान पर विमर्श

 

RNE BIKANER.

बीकानेर में चल रही HB Conclave 2025 में जहां देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर भाग ले रहे हैं वहीं बीकानेर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर G.S.Tanwar ने बच्चों में होने वाली हीमोलिटिक एनीमिया के जटिल मामलों की पहचान, निदान और उपचार की आधुनिक एवं व्यवस्थित अप्रोच को विस्तार से समझाया।

दरअसल बीकानेर के रिद्धि–सिद्धि रिज़ॉर्ट में चल रही HB Conclave 2025 में देशभर से प्रसिद्ध हेमेटोलॉजी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में रक्त संबंधी जटिल बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पीडियाट्रिक हीमोलिटिक एनीमिया पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर ने इस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बच्चों में होने वाली हीमोलिटिक एनीमिया के जटिल मामलों की पहचान, निदान और उपचार की आधुनिक एवं व्यवस्थित अप्रोच को विस्तार से समझाया।
इसके साथ हुए पैनल डिस्कशन में डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. सारिका स्वामी, डॉ. सैना खत्री और डॉ. प्रेम प्रकाश ने विभिन्न जटिल बाल्यावस्था हीमोलिटिक एनीमिया के मामलों पर विचार–विमर्श किया।
सम्मेलन का आयोजन हेमेटोलॉजी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें आयोजन अध्यक्ष डॉ. पंकज टाँटिया और डॉ. आयुषी श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीकानेर के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. खत्री, डॉ. सी.के. चाहर, डॉ. पी.के. बेरवाल, डॉ. जी.एस. सेंगर सहित अनेक वरिष्ठ फैकल्टी ने विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता की। साथ ही डॉ. एल.सी. बैद, डॉ. कुलदीप सिंह बिठू और कई रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

FROM AROUND THE WEB