साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार मिला है इनको
Jun 26, 2025, 11:38 IST
RNE Network.
साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का राजस्थानी भाषा का वर्ष 2025 का सर्वोच्च बाल साहित्य पुरस्कार वागड़ के रचनाकार दादा भोगीलाल पाटीदार को मिलने पर वागड़ के रचनाकार, संस्थाएं लगातार उनका सम्मान कर रहे है।
दादा पाटीदार का सम्मान राजस्थानी, हिंदी की वरिष्ठ रचनाकार डॉ रेखा खराड़ी ने भी किया। उन्होंने कहा कि दादा पाटीदार को बाल साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार ' पखेरुवां नी पीड़ ' पर मिलना हमारे पूरे वागड़ के लिए सम्मान व गर्व की बात है। दादा का सम्मान कर हम खुद सम्मानित हो रहे है। सम्मान के समय उपस्थित कहानीकार, आलोचक दिनेश पांचाल ने कहा कि राजस्थानी साहित्य में दादा का बड़ा योगदान है। वागड़ के सभी रचनाकारों ने निष्ठा से राजस्थानी साहित्य की सेवा की है। डॉ रेखा खराड़ी ने दादा का सम्मान किया।