Movie prime

बीकानेर में 31 जुलाई को सजेगी 'हिट सोंग्स ऑफ मोहम्मद रफ़ी' संगीतमय संध्या

 

RNE Bikaner.

कोहिनूर कला केंद्र की तरफ से हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी की 46वीं पुण्यतिथि के मौक़े पर एक संगीतमय संध्या "हिट सोंग्स ऑफ मोहम्मद रफ़ी" का आयोजन 31 जुलाई, 2026 शुक्रवार रात 9:00 बजे स्थानीय मीणों का चौक में रखा गया है। 
 

आयोजक नौशाद अली एवं  समन्वयक अनवर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संगीतमय संध्या में नगर के अनेक गायक कलाकारों द्वारा स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी के गीत पेश किए जाएंगे। 

कार्यक्रम संयोजक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा करेंगे। संगीतमय संध्या के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस अरविंद मिढ्ढा होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ गायक पूनम मोदी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अली ख़िलजी, प्रॉपर्टी डीलर सय्यद रोशन अली एवं संगीत कला प्रेमी इस्लाम कच्छावा शामिल होंगे। 
 

आज शाम मीणों के चौक के पास प्रोग्राम के बैनर का विमोचन  गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। जिनमें इंजीनियर सय्यद कासम अली, हाजी निसार अली, क़ासिम बीकानेरी, नौशाद अली, अनवर अली,मोहम्मद इक़बाल ख़िलजी, हाजी हसन अली, सय्यद हैदर अली, मोहम्मद शरीफ़ ग़ौरी, शैलेंद्र चौहान सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

FROM AROUND THE WEB