Movie prime

बीकानेर में अवैध डेयरी बूथ हटाया, लंबी लड़ाई के बाद मिली सफलता

 

RNE Network.

बीकानेर के तुलसी सर्किल से अंबेडकर सर्किल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से विवाद का कारण बने अवैध डेयरी बूथ को आखिरकार हटा दिया गया। पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श शर्मा के प्रयासों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बूथ को हटवाया।

बताया जा रहा है कि एक निजी अस्पताल के आगे मुख्य सड़क पर डेयरी बूथ लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और शांति भंग होने की आशंका भी बनी रहती थी।

मामले को लेकर आदर्श शर्मा ने लगातार प्रशासनिक स्तर पर शिकायतें कीं। स्थायी लोक अदालत की ओर से नगर निगम को नोटिस जारी किए जाने के बाद कार्रवाई तेज हुई। आखिरकार नगर निगम, निजी अस्पताल के कर्मचारियों और मोहल्लेवासियों के सहयोग से डेयरी बूथ हटाकर निगम भंडार में रखवा दिया गया।

पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने कहा कि जब प्रशासन और जनता जागरूक होकर साथ काम करते हैं तो अतिक्रमण करने वालों के हौसले अपने आप पस्त हो जाते हैं। उन्होंने शहर में अन्य अवैध अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई की मांग की।

FROM AROUND THE WEB