RudraNewsExpress_Logo

Deshnok में कांग्रेस 14, भाजपा 07, निर्दलीय 04, जीत का सेहरा भंवरसिंह भाटी के सिर

देशनोक के दंगल में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा से दोगुना सीटें
 

Rudra News Express Deshnok-Bikaner.

देशनोक नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। 25 वार्डों वाली देशनोक नगर पालिका में कांग्रेस ने 14 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को 7 वार्डों में जीत मिली, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में बाजी मारी। सभी 25 वार्डों के आधिकारिक नतीजे सामने आने के बाद नगर पालिका में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो गई है।

भंवरसिंह का दावा : 17 हमारे

 इस चुनाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी और भाजपा के विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में जी-जान लगा दिया था। यह दोनों नेताओं के लिये प्रतिष्ठा का चुनाव बना था। ऐसे में फिलहाल जीत का सेहरा पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी के सिर बंध रहा है। भंवरसिंह भाटी ने दावा किया है कि जो निर्दलीय जीते हैं उनमें कांग्रेस समर्थित हैं। ऐसे में हमारे कुल 17 पार्षद है। भंवरसिंह ने इसे कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत बताया। 

भाजपा से दोगुना सीटें : 

देशनोक के चुनावी दंगल में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले दोगुनी सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस के खाते में 14 वार्ड गए, जबकि भाजपा 7 सीटों पर रुक गई। वहीं चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। इस तरह 25 वार्डों के सदन में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर नगर पालिका में अपना दावा मजबूत कर दिया।

इन 14 वार्डों में कांग्रेस का परचम :  कांग्रेस ने वार्ड 1, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 14, 16, 17, 18, 20 और 23 में जीत दर्ज की। 

भाजपा के हिस्से में : वार्ड 2, 7, 13, 15, 22, 24 और 25 आए।

निर्दलीय प्रत्याशियों ने :  वार्ड 3, 12, 19 और 21 में जीत हासिल की।

अब चेयरमैन की कुर्सी पर नजर : 

चुनाव परिणाम आने के साथ ही देशनोक नगर पालिका में अध्यक्ष पद की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है। 25 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 14 पार्षद हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से स्पष्ट रूप से अधिक है। ऐसे में अब राजनीतिक नजरें अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की रणनीति और संभावित चेहरे पर टिक गई हैं।

FROM AROUND THE WEB