17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्नास्टिक्स में दो रजत पदक हासिल किए
RNE Bikaner
बीकानेर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्नास्टिक्स में दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग, बीकानेर के तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों ने एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेन्स पेयर वर्ग में प्रवीण कुमार एवं महेंद्र सिंह की जोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, मेन्स ग्रुप वर्ग में आशु सिंह, अनीश कलवानिया, मोहित सिंह एवं युवराज सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान एवं समस्त शाला स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रशिक्षक महेंद्र आचार्य एवं प्रदीप सिंह को भी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए बधाई दी।

