कोलासर में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा, वाटर कूलर व फिल्टर का उद्घाटन
RNE Bikaner
कोलासर क्षेत्र में संचालित जीवनधारा संस्थान के कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर की स्थापना की गई। यह सुविधा पगरिया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सहयोग स्वरूप प्रदान की गई है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह सुविधा कंप्यूटर सेंटर में अध्ययन करने वाले बच्चों एवं आगंतुकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
इस मौके पर जीवनधारा संस्थान के प्रतिनिधियों ने पगरिया वेलफेयर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी यह सेवा भावना अत्यंत प्रेरणादायक है। संस्थान लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और इस प्रकार का सहयोग संस्था के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करता है।

