भ्रमण पथ पार्क, बीकानेर में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RNE Bikaner
भ्रमण पथ पार्क, बीकानेर में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री अनिल कल्ला जी, उपमहापौर श्री पंकज गहलोत जी, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनिचामी जी, उपायुक्त श्री रणजीत बिजानिया जी, श्री राम फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण, नगर निगम अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर पार्क परिसर एवं भ्रमण पथ की स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
महिलाओं एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रभावी स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता जागरूकता हेतु सिग्नेचर कैंपेन में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2026 सेल्फी पॉइंट के माध्यम से स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं अभियान से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
यह आयोजन केवल श्रमदान तक सीमित न रहकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक चेतना, सहभागिता और जिम्मेदारी का जीवंत संदेश बना।
“एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव”
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बीकानेर के निर्माण में जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है।

