RudraNewsExpress_Logo

Punjab में नियुक्त Bikaner के IPS Deeak Pareek गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होंगे

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर मूल के आईपीएस अधिकारी दीपक पारीक को पंजाब में विशेष अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, शौर्य और कार्यकुशलता के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चयनित किया गया है। पंजाब के छह आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिलेगा। इनमें दीपक पारीक भी शामिल हैं।

 

वर्तमान में पंजाब में एआईजी पद पर कार्यरत दीपक पारीक की शिक्षा पिलानी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल और बिट्स पिलानी में हुई है। उनके चयन की घोषणा से बीकानेर और पिलानी में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता डॉ. आर.पी. पारीक को रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। पारीक का पैतृक मकान सोनगिरी कुएं पर है। वे वर्ष 2014 बेच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी आईपीएस हैं। पारीक को पूर्व में ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीजीपी डिस्क सहित अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं।

FROM AROUND THE WEB