दुःखद: पत्रकार अशोक राजपुरोहित का असामयिक निधन, अंत्येष्टि आज
Updated: Sep 27, 2026, 13:22 IST
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित का आज 27 सितंबर 2026 रविवार सुबह असामयिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर को धोबीधोरा सूरसागर स्थित पैतृक निवास से राजपुरोहित समाज के विश्रामगृह तक जाएगी।
राजपुरोहित पिछले कुछ समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। पीबीएम हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही थी।
पत्रकार अशोक राजपुरोहित इस वक्त दैनिक भास्कर में सीनियर सब एडिटर के तौर पर सेवा दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने राजस्थान पत्रिका में भी सेवाएं दी।

