कमल रंगा, इसरार हसन कादरी, कौशर भुट्टो व गुलाम मुस्तफा को मिलेंगे अवार्ड
RNE Bikaner.
बज्मे वली संस्था द्वारा 16 अगस्त को नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में ' सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड - 2026 ' प्रदान किये जायेंगे। इस आयोजन में एक अंतरराष्ट्रीय कवि समनेलन व मुशायरे का भी आयोजन होगा।

बज़्मे वली के अध्यक्ष शायर इस्हाक गौरी शफक ने बताया कि उर्दू की विश्व प्रसिद्ध शायरा परवीन शाकिर की स्मृति में चार नामचीन हस्तियों को अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। शफक ने बताया कि हिंदी, उर्दू और राजस्थानी के रचनाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा।

सम्मानित होने वालों में राजस्थानी रचनाकार कमल रंगा, इसरार हसन कादरी और कौसर भुट्टो ( दुबई ) शामिल है। इनके अलावा साहित्य अनुरागी व समाज सेवी गुलाम मुस्तफा ' बाबू भाई ' को भी सम्मानित किया जायेगा। समान्नित होने वालों को अन्य सम्मान सामग्री के साथ चांदी का मेडल दिया जायेगा।

युवा शायर माजिद खां गौरी ने बताया कि अवार्ड पाने वालों के सम्मान में कवि, शायर रचना पाठ भी करेंगे। इस आयोजन में एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा भी होगा। जिसमें राजस्थानी, हिंदी और उर्दू के कवि - शायर अपना रचना पाठ करेंगे। संस्था गत 5 वर्षों में शायर जाकिर अदीब, जिया उल हसन कादरी, अमित गोस्वामी, असद अली, जब्बार जज़्बी, निर्मल कुमार शर्मा, कासिम बीकानेरी, रवि शुक्ला आदि को सम्मानित कर चुकी है।


