RudraNewsExpress_Logo

Kanhaiya Lal bothra सर्व सम्मति से जैन महासभा के अध्यक्ष चुने गए

 

RNE Bikaner.
 

ख्यातनाम उद्यमी एवं समाजसेवी कन्हैया लाल बोथरा को बीकानेर जैन महासभा का अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया है। 
 

जैन महासभा, बीकानेर  के वर्ष  2025 -2027  के लिए हुए चुनाव में यह निर्णय हुआ। जैन महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बाफना ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व सम्मति से स्वीकार करके कन्हैयालाल बोथरा को अध्यक्ष घोषित किया गया। 

इससे पूर्व सदन ने विनोद बाफना  को  कार्यकाल की सम्पन्नता  की बधाई दी ।  कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड़ ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसको सर्व सम्मति से पास किया गया। महामंत्री  मेघराज  बोथरा ने कार्यवाही पढ़ी तथा सबका आभार व्यक्त किया।  
 

बैठक में जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ,  जयचंद लाल डागा  , जैन लूणकरण छाजेड़ , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन , अधिवक्ता महेन्द्र जैन , दिलीप कातेला , जतनलाल संचेती ने कन्हैयालाल बोथरा को बधाई  देते हुए सफलतम कार्यकाल हेतु मंगल कामना की। 
 

कन्हैयालाल बोथरा जैन महासभा  के गठन के समय से संस्था से जुड़े हुए हैं तथा हमेशा जैन महासभा के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते रहे हैं। अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा जैन महासभा को नयी ऊंचाईयां प्रदान करने की बात कही।
 

इन जिम्मेदारियों को निभा चुके:

कन्हैयालाल बोथरा 1980 से 2008 तक जिला उद्योग संघ , बीकानेर के अध्यक्ष रहे।  दो वर्षो  तक बीकानेर वूल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।  1974 -1978 तक गंगाशहर नगरपालिका के पार्षद रहे हैं। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के उपाध्यक्ष , जैन जवाहर विद्यापीठ के महासचिव तथा रोटरी क्लब , बीकानेर के 4 बार अध्यक्ष रह चुके हैं।  उघोगश्री  एवं अनेक पुरस्कारों  से सम्मानित हो चुके हैं। साहित्य प्रेमी बोथरा ने मिमझर जैसी साहित्यिक  संस्था की स्थापना भी की।  
 

कन्हैयालाल  बोथरा  ने  बीकानेर में औद्योगिक विकास की नई इबारत भी लिखी। उन्होंने प्रदेश की पहली एचडीपीई वूलन बैग्स की बीकानेर में फैक्ट्री खोली। बोथरा बीकानेर के पहले वूलन मिल के मालिक है जिन्हें भारत सरकार ने बकायदा गजट नोटिफिकेशन जारी कर वूलन बोर्ड का मेम्बर नियुक्त किया।

FROM AROUND THE WEB