कासम अली फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर के संभाग अध्यक्ष बने
RNE Bikaner.
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर, बीकानेर संभाग की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में पटेल नगर शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में बीकानेर संभाग के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न करवाये गए। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में कासम अली को संभाग अध्यक्ष एवं प्रेमपाल शर्मा को महासचिव चुना गया।
जानिये किसे, कौनसा पद मिला:
कासम अली. संभाग अध्यक्ष, प्रेम पाल शर्मा. महासचिव, जावेद मिर्जा. उपाध्यक्ष, आनंद चौबदार.कोषाध्यक्ष, सुल्तान सिंह. सदस्य, लाल चंद लुहानीवाल, राजेंद्र राजपुरोहित सदस्य, हरदयाल सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
ओम प्रकाश विश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए सूचना दी। संगठन प्रांत स्तरीय बैठक दिनाँक 23 जनवरी से 25 तक उदयपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक को अरुण कुमार वैद, राजेंद्र राजपुरोहित, हरीश चंद विश्नोई, धीराज डूडी आदि ने संबोधित किया।

