Movie prime

खेजड़ी आंदोलन बीकानेर: पैदल मार्च करते हुए पूर्व मंत्री डा.कल्ला के साथ धरने पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन का धरना, महापड़ाव बदस्तूर है। बड़ी तादाद में जहां गांव-गांव से लोग यहां पहुंच रहे हैं वहीं सभी दलों के नेता, विधायक, पूर्वमंत्री आदि इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री डा.बी.डी.कल्ला भी शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं-समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए रैली के रूप में धरना स्थल पर पहुंचे।
 

कांग्रेस नेता डा.कल्ला और पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने रतनबिहारी पार्क से समर्थकों के साथ रैली के रूप में कूच किया। बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहे महापड़ाव में पहुंचकर समर्थन दिया। डॉ. कल्ला बोले, खेजड़ी बचाने का ये आंदोलन प्राणी मात्र की रक्षा करने का प्रयास है। ये राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि कांग्रेस इसमें राजनीति कर रही है।

FROM AROUND THE WEB